Opera Turbo - अब प्रतीक्षा क्यों करें?
इस पर उपलब्ध: कंप्यूटर के लिए Opera
-
जहां भी जाएं, बढ़िया गति पाएं
आप हमेशा तेज़ वेब पहुंच नहीं प्राप्त कर सकते हैं। शायद आपको किसी व्यस्त कैफ़े में Wi-Fi से कनेक्ट करना या किसी मोबाइल फ़ोन के कनेक्ट किए गए लैपटॉप का उपयोग करना पड़े।
इस स्थितियों में, वेब सर्फ़ करना निराशा पूर्ण तरीके से धीमा हो सकता है। यही कारण है कि Opera ब्राउज़र में ऐसा अद्वितीय Opera Turbo मोड है जो अन्य ब्राउज़र की तुलना में पांच गुना तेज़ गति से वेबपृष्ठ लोड कर सकता है।
-
गोपनीयता संबंधित कोई चिंता नहीं
Opera Turbo का उपयोग करने के दौरान भी, सुरक्षित कनेक्शन Opera के सर्वर से नहीं गुजरते हैं। इसका अर्थ है कि जब आप अपने बैंक का उपयोग या संवेदनशील डेटा संचारित कर रहे हों, तब आप सीधे वेबसाइट से बात कर रहे हों।
-
हम संपूर्ण गति कैसे प्राप्त करते हैं
जब Opera Turbo सक्षम होता है, तब वेबपृष्ठों को Opera के सर्वर द्वारा संपीड़ित कर दिया जाता है ताकि वे मूल की तुलना में बहुत कम डेटा का उपयोग करें। इसका अर्थ है कि डाउनलोड करने के लिए बहुत कम होता है, इसलिए आप अपने वेब पृष्ठों को त्वरित रूप से देख सकते हैं।
Opera Turbo को सक्षम करना इतना आसान है जितना Opera ब्राउज़र विंडो के नीचे-बाईं ओर स्थिति Opera Turbo आइकन क्लिक करना। जब आप फिर से तेज़ गति वाले कनेक्शन पर आ जाएंगे और Opera Turbo की आवश्यकता नहीं होगी, तब Opera ब्राउज़र स्वचालित रूप से अक्षम हो जाएगा।