Mac और Windows के लिए Opera Neon कॉन्सेप्ट ब्राउज़र

इसकी एक झलक पाएँ कि कंप्यूटर के लिए Opera क्या बन सकता है। प्रत्येक Opera Neon सुविधा Opera ब्राउज़र की वैकल्पिक वास्तविकता होती है।

अभी डाउनलोड करें Windows के लिए निःशुल्क

डेस्कटॉप ब्राउज़र के लिए Opera Neon का विज़न जानें:

आपकी आँखों के लिए दावत

आपकी पसंदीदा Opera ब्राउज़र सुविधाओं को स्पीड डायल के मज़ेदार, ताज़े अपडेट, विज़ुअल टैब और ओम्नीबॉक्स के साथ रीबूट किया गया है, जिससे आपका ब्राउज़िंग सत्र तेज़ी से खुलता है। Opera Neon आपके डेस्कटॉप पर एकत्र चीज़ों को हटाकर ब्राउज़र में आपके कंप्यूटर का वॉलपेपर लाता है। या, अगर आप पूरी तरह से Neon अपनाना चाहते हैं, तो हमने ग्राफ़िक कलाकार ल्यूक चॉइस के साथ मिलकर दो मुफ़्त Neon-प्रेरित वॉलपेपर बनाए हैं।

आपकी चेतनाओं को शामिल रखता है

Opera Neon की नया विकसित भौतिक इंजन इंटरनेट में वापस जीवन डालने के लिए सेट किया गया है। टैब और अन्य वस्तु वास्तवित वस्तुओं की तरह प्रतिसाद देते हैं; उनका वजन होता है और खींचें, ढकेले या पॉप भी किए जाने पर वे स्वाभाविक तरीके से स्थान बदलते हैं। यह डेस्कटॉप ब्राउज़र इंटरनेट के लिए बस एक विंडो से भी अधिक है – Opera Neon के साथ, आप जो भी देखते हैं, वे सब आपके नियंत्रण में होते हैं।

अपने मन को मुक्त करें

वीडियो पॉप आउट, स्क्रीन विभाजन मोड, पुनः निर्मित ऑम्नीबॉक्स और बेहतर विज़ुअल टैब के साथ, Opera Neon वेब सर्फ़ करना आसान और सुंदर दोनों बनाता है। अब आपको अपनी पसंदीदा छवियों को फ़ोल्डर में भरकर हटाने की ज़रूरत नहीं है, जिससे आप उन्हें दोबारा कभी नहीं ढूँढ पाते हैं। इसकी बजाय, उन्हें अंतर्निहित गैलरी-में-स्नैप-करें टूल में इकट्ठा करें। कोई वीडियो पसंद आया? Opera Neon आपको प्लेयर पैनल में एक साथ मीडिया-चलाने वाले अपने टैब भी इकट्ठा करने देता है।

विज़ुअल टैब और गुरुत्वाकर्षण

Opera Neon आपको वेब का उस तरह से अनुभव करने में मदद करने के लिए, जैसा अनुभव होना चाहिए, एक ताज़े डिज़ाइन कॉन्सेप्ट में नई सुविधाएँ देता है। वो दिन गए, जब आपको अपनी इच्छित वेबसाइट ढूँढने के लिए असीमिल ब्राउज़िंग टैब खोल-खोल कर ढूँढना पड़ता था। रंगीत विज़ुअल टैब वेब पृष्ठों से छवियों का उपयोग करके आपकी वे पृष्ठ ढूँढने में मदद करते हैं, जिनकी आपको आवश्यकता होती है। जिस तरह से मलाई ऊपर तैरता है, ठीक उसी तरह पसंदीदा टैब ऊपर रहते हैं; Opera Neon का गुरुत्वाकर्षण सिस्टम आपके द्वारा सबसे ज़्यादा बार उपयोग किए गए टैब को आपके स्पीड डायल में प्रमुख स्थान पर रखता है। कोई टैब हटाना चाहते हैं? उसे पॉप करके निकालें और फिर उसे गायब होते देखें!

गैलरी-में-स्नैप-करें

अपनी अगली ऑनलाइन खरीदारी की छवियों, किसी शानदान फ़ोटोग्राफ़ या वेब पर किसी मज़ेदार मेम को काटें, स्नैप करें व सहेजें और Opera Neon उस गैलरी टैब में सहेज देगा। आपकी छवि को उसके वेब पते से लेबल कर दिया जाएगा ताकि आप बाद में अपने स्रोत पृष्ठ पर लौट सकें।

स्क्रीन विभाजित करें मोड

एक समय में एक वेब पृष्ठ ब्राउज़ करने से वह और नहीं कटता। स्क्रीन विभाजित करें मोड विज़ुअल टैब को बाएँ या दाएँ पैनल में खींचकर आपको आसानी से एक समय में दो वेब पृष्ठ ब्राउज़ करने देता है। पृष्ठ पर वापस क्लिक करने की आवश्यकता के बिना, एक साथ ब्राउज़ करने के लिए बस पृष्ठों पर अपने माउस को ले जाएँ।

वीडियो पॉप-आउट और प्लेयर

वीडियो को उनके अपने एडजस्ट करने, स्थान बदलने योग्य विंडो से पॉप-आउट किया जा सकता है, ताकि आप ब्राउज़ करते समय अपने पसंदीदा YouTube या Vimeo चैनल देखते रह सकें। हमने एक प्लेयर फ़लक भी शामिल किया है जो संगीत या वीडियो चलाने वाले सभी टैब को त्वरित पहुँच के लिए एक पैनल में व्यवस्थित करता है।

Opera Neon। क्या होता अगर...